Firozabad News: दलितों को आरक्षण देकर मुख्य धारा से जोड़ने का किया काम
फिरोजाबाद, नवम्बर 23 -- Firozabad News: कांग्रेस पार्टी ने आरक्षण देकर दलितों को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का काम किया। वहीं जमीन के पट्टे देकर उनको संपन्न बनाने का काम किया है। यह विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने सोमवार को नगर में दमामल नगर पर वाल्मीकि महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद ही दलित समाज की समाज में गैर बराबरी को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें आरक्षण देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया था। आवासीय और कृषि भूमि के पट्टे देकर उन्हें संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों सहित सभी को संपन्न और खुशहाल बनाने के लिये संघर्ष कर रही है और हमेशा करती रहेगी।जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकारें दलित समाज से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.