Firozabad News: दबंग ने घर में घुसकर दंपति को बेरहमी से पीटा
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर के सिद्ध का पुरा में एक दबंग ने घर पर मौजूद दंपति पर लाठी से हमला कर दिया। घटना में दंपति घायल हो गए। उन्होने थाने में मामले की शिकायत की है। राजेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिद्ध के पुरा थाना नसीरपुर अपनी पत्नी रीना के साथ अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के राजू पुत्र ओमप्रकाश ने घर आकर दंपति से गाली गलौज करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी से दंपति पर हमला बोल दिया। हमले में दंपति घायल हो गए। दंपति का शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ आ जाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.