Firozabad News: दबंगों ने शराब पिलाकर युवक को पीटा
फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- Firozabad News: थाना सिरसागंज में एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके बेटे को कुछ दबंगों ने पहले घर से ले जाकर शराब पिलाई और उसके साथ जमकर मारपीट की। उसको मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए। होश आने पर इलाज कराने के बाद युवक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जगदीश पुत्र गुलाब सिंह निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली ने बताया कि उसका पैत्रिक मकान सिरसागंज के मौलापुर में है। उसकी पत्नी स्नेहलता अपने बेटे निर्भय के साथ रहती है। गांव का पुल्लिया पुत्र राकेश यादव बेटे को गांव के बाहर खेतों में ले गया। आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाया और उसके बेटे को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद बेरहमी से हथियारों से उसके साथ मारपीट की। मरणासन्न अवस्था में छोड़कर आरोपी भाग गए। अब मामले में आरोपी पुल्लिया और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.