Firozabad News: दबंगों ने वनकर्मी के भाई पर बोला हमला, गंभीर
फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: वन विभाग की संपति को नुकसान पहुंचाने से रोकना एक वनकर्मी के भाई पर भारी पड़ गया। इसे लेकर गांव के ही कुछ दबंग उससे दुश्मनी मानने लगे तथा इसमें उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंकज पुत्र चौव सिंह निवासी डिवाईची 12 नवंबर को घर आ रहा था। इसी दौरान मार्ग में पहले से घात लगा कर बैठे कैलाशी पत्नी अतर सिंह, अतर सिंह पुत्र सुखलाल, जोगेंद्र पुत्र अतर सिंह ने उस पर ईंट एवं डंडों से हमला कर दिया। हमले में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित का कहना है कि अतर सिंह एवं उनका परिवार वन विभाग की सम्पत्ति के पेड़ों को काट रहे है। उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.