Firozabad News: दबंगों ने रोका सड़क निर्माण कार्य
फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- Firozabad News: वार्ड संख्या 45 दतौजी कलां में एक दबंग परिवार द्वारा नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से चबूतरा बनाकर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को दबंग के खिलाफ भाजपा नेत्री के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सहायक नगर आयुक्त के अलावा अधिशासी अभियंता से शिकायत की। अवैध कब्जा ध्वस्त कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। मोहल्ला दतौजी कलां निवासी लगभग एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एक दबंग परिवार द्वारा घर के सामने नगर निगम की उस जमीन पर चबूतरा बना रखा है जहां सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। चबूतरा बचाने के लिए दबंग परिवार द्वारा सड़क का निर्माण कार्य करने से ठेकेदार को रोक दिया। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि जमीन को कब्जा मुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.