Firozabad News: दबंगों ने महिला और उसके पति को पीटा
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: थाना उत्तर में प्रीती निवासी सविता नगर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति की तबियत खराब चल रही है। पति की परचून की दुकान है जिससे जीवन यापन होता है। उसने दुकान को खोला तो पड़ौसी भीकम सिंह ने अपने निर्माणाधीन भवन पर मानी मारना शुरू कर दिया। इससे उसकी दुकान में पानी आ गया। जब मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी भीकम सिंह, ब्रजेश कुमार, हृदेश कुमार, पिंटू, चिराग, चंचल ने मारपीट की। पति कमलेश कुमार बचाने आया तो उसके सिर पर डंडा से प्रहार कर दिया। सिर लहूलुहान होने पर आरोपी गाली गलौज कर भाग गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.