फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के गांव फजलनगर में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर पड़ोसी ने दंपति पर हमला कर दिया। घटना में दंपति घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विष्णु पुत्र महेश निवासी फजल नगर अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान नीलम पत्नी कुंवर पाल अपनी बेटी मुस्कान, बेटा अमन आकर शराबी कहने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी से हमला कर दिया। जब युवक की पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी महिला ने देवर रामवीर ने फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...