Firozabad News: थाना में गूंजी शहनाई, देवर ने विधवा भाभी की मांग में भरा सिंदूर
फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- Firozabad News: नारखी थाना परिसर में एक पारिवारिक विवाद का ऐसा समाधान हुआ जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। चार दिन पूर्व न्याय की आस लेकर थाने पहुंची एक विधवा महिला की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया। पुलिस की पहल और दोनों परिवारों की सहमति के बाद गुरुवार को थाना परिसर के पीछे स्थित मंदिर में देवर ने अपनी विधवा भाभी की मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे लिए और उसे सुहागिन की जिंदगी जीते हुए समाज में फिर से सम्मान दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति का एक वर्ष पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसके बाद महिला के रिश्ते के देवर से नजदीकियां बढ़ गईं। महिला का आरोप था कि देवर ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन बाद में वह इनकार करने लगा। इससे आहत महिला ने थाने में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.