फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- Firozabad News: जिले के एक थाना प्रभारी के कार्यालय में दो युवकों ने एक फिल्मी गाने पर रील बना ली। जिसका मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जिसमें दो युवक एक फिल्मी गाने के साथ थाना प्रभारी की कुर्सी के इर्द-गिर्द घूमते नजर आ रहे हैं, जबकि तीसरा युवक कुर्सी पर बैठा है। वर्तमान में युवाओं के सिर पर सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून सवार है। लोगों को अपना जलवा दिखाने के लिए कोई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों तो कोई सत्ता पक्ष के मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो, फोटो खिंचाकर सोशल मीडिया पर रील बनाकर डाल देता हैं। ऐसे ही दो युवक जिले के एक थाना प्रभारी के कार्यालय तक पहुंच गए। दोनों युवकों ने थाना प्रभारी की कुर्सी के इर्द-गिर्द घूमकर फिल्मी गाने के साथ रील बनाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मे...