Firozabad News: त्योहार पर शहर से देहात तक बन रहीं दूषित मिठाइयां
फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। इसी के साथ शहर से लेकर देहात तक दूषित मिठाइयों का कारोबार भी लोगों की सेहत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। कई स्थानों पर साफ-सफाई और गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी कर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। इन्हें सस्ते दामों पर दुकानों तक सप्लाई किया जा रहा है। त्योहार पर इन मिठाइयों की बिक्री लोगों की सेहत बिगाड़ सकती है। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की खपत बढ़ने के कारण बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां बिकने लगी हैं। कम कीमत पर मिठाई उपलब्ध कराने को कुछ विक्रेता गुणवत्ता से समझौता कर रहे हैं। शहर ही नहीं कस्बों और ग्रामीण क्षेत्र में दिन रात कारीगर मिठाई बनाने में जुटे हैं। छेना और चाशनी से तैयार होने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.