फिरोजाबाद, जुलाई 24 -- Firozabad News: रेल प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज वेरावल प्रयागराज विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन संगम, द्वारिका और सोमनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी सुविधा देगी। राजस्थान और गुजरात के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगी। विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे लगाएंगी। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 04173 प्रयागराज-वेरावल स्पेशल 6 अगस्त गुरुवार को प्रातः 10.10 मिनट पर प्रयागराज से रवाना होगी। यह फतेहपुर, गोविंदपुरी और इटावा होते हुए सांय 5 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन ईदगाह, भरतपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, जयपुर जंक्शन, अजमेर जंक्शन, आबू रोड और पालनपुर जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर अग...