Firozabad News: तीन चोर गिरफ्तार कर बरामद किए 6.28 लाख, भेजे जेल
फिरोजाबाद, सितम्बर 17 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार रात किराने की दुकान को निशाना बनाने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दुकान की गुल्लक से चुराए 6.28 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने तीनों चोरों को जेल भेजा है। चंद्रवार गेट निवासी प्रेस वाली गली निवासी यतेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र बंगाली गुप्ता की घंटाघर सब्जी मंडी में सौरिश एंड संस के नाम से किराने की दुकान है। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर दुकान की छत से होते हुए अंदर प्रवेश कर गए थे। दुकान में रखी गुल्लक उठाकर फरार हो गए थे।जांच में आदेश पुत्र विनोद वर्मा, सोनू वर्मा पुत्र कालीचरन, नरेश उर्फ डेनी पुत्र चंद्रभान वर्मा निवासीगण नगला दया थाना बसई मोहम्मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.