फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। सुहागनगरी के फिरोजाबाद क्लब में गुरुवार को लगाई गई भव्य तीज मेला प्रदर्शनी में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदर्शनी का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर ने करते हुए कहा कि तीज का पर्व नारी शक्ति एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। महिलाओं ने न केवल प्रदर्शनी का आनंद लिया बल्कि उन्होंने जमकर खरीदारी करते हुए स्टॉल स्वामियों का हौसला बढ़ाया। तीज मेला का आयोजन नगर की जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा किया। महापौर ने कहा कि इस सुंदर आयोजन के लिए जायंट्स ग्रुप आफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का वह आभार व्यक्त करती हैं। भारतीय संस्कृति में तीज का पर्व नारी शक्ति, परंपरा, सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसी प्रदर्शनियां हमारी लोक संस्कृति, हस्तशिल्प, महिला ...