Firozabad News: तिलकनगर में 30 घंटे बाद चालू हो सकी गेल गैस की सप्लाई
फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: शहर के तिलक नगर क्षेत्र में गुरुवार को दूसरे दिन दोपहर बाद तक पाइपलाइन की घरेलू गैस की सप्लाई बंद रही। जिसकी वजह से घरों में महिलाएं सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन भी नहीं बना सकी। गैस की सप्लाई बंद होने पर लोगों को अनेक तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को भी गैस कंपनी की टीमों द्वारा गैस पाइप लाइन का फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया जाता रहा। टीम की तमाम कोशिशें के बाद दोपहर 3 बजे दूसरी पाइपलाइन गैस की सप्लाई को लिंक किया। 30 घंटे बाद घरेलू पाइपलाइन गैस की सप्लाई चालू हो सकी। इधर तिलक नगर में दूसरे दिन भी दर्जनों घरों में चूल्हे नहीं जल सके। दोपहर बाद गैस की सप्लाई चालू होने पर महिला में शाम को घर की रसोई में भोजन तैयार कर सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.