फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम गहरे तालाब में डूबने से पशु पालक की मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। पुलिस शव मोर्चरी लेकर आई। गांव जाटऊ निवासी 26 वर्षीय बंटू पुत्र राजवीर मंगलवार को भैंस चराने के लिए गया था। भैंस खेत के निकट गहरे तालाब किनारे पहुंच गई। उसकी एक भैंस तालाब में चली गई। वह तालाब से भैंस को निकालने लगा। उसी दौरान गहरे पानी वह डूब गया। यह देख खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर मौके की ओर दौड़ पड़े। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला।जानकारी मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। परिजन आनन-...