फिरोजाबाद, जुलाई 3 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र में तहेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए आए मजदूर ने कमरे में लगे पंखे से गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। देर रात पत्नी के जागने पर परिजनों को जानकारी हो सकी। गांव फतेहपुरा निवासी 29 वर्षीय रवि पुत्र रूप सिंह राजस्थान के रेवाड़ी में रहकर मजदूरी करता था। 27 जून को वह अपने तहेरे भाई ललित के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। देर रात रवि ने अपने कमरे में लगे पंखे से गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। रात तीन बजे पत्नी उमा जागी तो पति का शव फंदे से लटका देखकर चीख निकल गई। आवाज सुनकर अन्य परिजन भी कमरे में पहुंच गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्...