Firozabad News: तहसील से कूदे फरियादी को अस्पताल से मिली छुट्टी
फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: जमीनी विवाद का निस्तारण नहीं होने से आहत फरियादी ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना देने के बाद तहसील की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी थी। नीचे खड़ी बोलेरो पर गिरने से वह घायल हो गया था। उसका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा था। जहां गुरुवार को तबियत में सुधार होने पर उसकी छुट्टी कर दी। श्रीचंद पुत्र अगनलाल, रामसहेनी और श्री देवी का नगला खुशहाली निवासी मूला पत्नी जानकी प्रसाद से 24 बीघा जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मूला पक्ष खेतों में खड़ी फसल को काटना चाहता है। जिसका श्रीचंद पक्ष द्वारा विरोध करते हुए अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है। बुधवार सुबह श्रीचंद्र का 24 वर्षीय पुत्र विकास अपनी पत्नी शिवानी के साथ तहसील पहुंचा था। जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.