Firozabad News: तय रूट पर चलें ई रिक्शा, अधिकारी करें चेकिंग
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति तैयार की गई। वहीं हादसे के बाद रिस्पांस टाइम को कम से कम करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं शहर में ई रिक्शा से हो रहीं समस्या पर अधिकारियों को निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगर निगम एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए जो रूट निर्धारित किए हैं, उनका धरातल पर सख्ती से पालन कराएं। नियमित रूप से चेकिंग कर अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ई रिक्शा चालक अपने तय रूट पर चल रहे हैं। जो ई रिक्शा तय रूट का उल्लंघन करते मिलेगा, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.