फिरोजाबाद, नवम्बर 1 -- Firozabad News: नगर पालिका (वर्तमान में नगर निगम) के कार्यकाल में महापुरुषों की प्रतिमाएं, द्वार, पार्क आदि के नाम पर किए हेरफेर का मामला न्यायालय में पहुंचा तो तत्कालीन चेयरमैन और पालिका अधिकारियों को कोर्ट में हाजिर होने के नोटिस जारी हुए। शनिवार को तत्कालीन चेयरमैन रहे नगर विधायक और पांच पालिका के अधिकारी कोर्ट में हाजिर हुए। उन्होंने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 20 नवम्बर की तिथि तय की है। बाकी गैरहाजिर रहे पालिका अधिकारियों और पटल सहायकों के लिए पुन: नोटिस जारी करते हुए तलब किया है। अधिवक्ता संजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान विधायक मनीष असीजा, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी डीके सिन्हा, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, तत्कालीन सहायक अभियंता दिने...