Firozabad News: ड्राई फ्रूट्स खरीदने के नाम पर हजारों की ठगी
फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में ड्राई फ्रूट्स खरीदने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 35 हजार से अधिक की ठगी कर ली। उसने थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जवाहर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव भांडरी के मोबाइल पर ड्राई फूट खरीदने के लिए फोटो आया था। उन्होंने ड्राईफ्रूट खरीदने के लिये मैसेज करने वाले से बात की। दस अगस्त को उनके पास उसी नंबर से फोन आया तथा फोन करने वाले ने ड्राई फ्रूट्स के रुपये भुगतान के लिए उन्हें बातों में फंसाकर एक लिंक भेजा। इस लिंक पर फोन का पिन कोड डालने पर कहा। इसके बाद ठग ने खाते से तीन बार में 35254 रूपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी होने पर शिकायतकर्ता ने 12 अगस्त को टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत कर अपने खाते को ब्लॉक करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.