फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य ने ईएमओ डॉ. मोहम्मद शाहिद के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। विगत दिनों मेडिकल कराने के लिए आए युवक के परिजनों से विवाद करने के मामले में स्पष्टीकरण अस्वीकार्य करते हुए एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति एवं सख्त चेतावनी जारी की गई है। 21 जुलाई की रात डॉ. मोहम्मद शाहिद की ड्यूटी ट्रॉमा सेंटर में थी। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला से संदर्भित होकर आए गोली लगने से घायल अनुज प्रताप सिंह पुत्र सत्येंद्र प्रताप सिंह निवासी पहाड़ीपुर थाना रजावली ट्रामा सेंटर पहुंचा था। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज को 70 नए जूनियर रेजीडेंट्स मिले चिकित्...