Firozabad News: डीएलएड प्रशिक्षु संभालेंगे परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था
फिरोजाबाद, नवम्बर 22 -- Firozabad News: स्वगणना एवं बीएलओ ड्यूटी पर शिक्षकों के व्यस्त होने के कारण स्कूलों में पटरी से उतरी शिक्षण व्यवस्था को शिक्षाधिकारियों ने संभालने की रणनीति तैयार कर ली है। परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था अगले सप्ताह डीएलएड प्रशिक्षु संभालते नजर आएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने रणनीति बनाई है तो डायट प्रशासन के साथ बैठ इसकी कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। सोमवार या मंगलवार से डीएलएड प्रशिक्षु स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए दिखाई देंगे। स्कूलों के शिक्षक इन दिनों स्वगणना के कार्य में व्यस्त है। वहीं पुनरीक्षण अभियान के बाद विशेष अभियान चल रहा है। इसमें भी बीएलओ के रूप में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कई स्कूलों की स्थिति यह है कि परीक्षा के दौरान भी एक ही शिक्षक के भरोसे पूरे स्कूल की व्यवस्थाएं रहीं। स्कूलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.