Firozabad News: डीएलएड गणित में गैरहाजिर रहे 102 परीक्षार्थी
फिरोजाबाद, सितम्बर 25 -- Firozabad News: डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दूसरे दिन भी सख्ती के बीच संपन्न हुई। जिले के 12 केंद्रों पर डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के दूसरे दिन पहली पाली में विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली की पीरक्षा में 3935 परीक्षार्थी में से 3836 परीक्षा देने पहुंचे तथा 99 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 4085 परीक्षार्थियों में से 3983 उपस्थित रहे तथा 102 गैरहाजिर रहे। तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 3772 परीक्षार्थियों में से 3676 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 96 गैरहाजिर रहे। यह भी पढ़ें- मेरठ : डीएलएड परीक्षा में 95 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.