फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: बुधवार को किसान समाधान दिवस में अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न किसान समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एक-एक कर किसानों की समस्याओं को सुना। अरांव के मुस्तफाबाद गांव के बुजुर्ग किसान साहब सिंह ने खतौनी में तकनीकी त्रुटि के कारण किसान रजिस्ट्री न हो पाने की समस्या रखते हुए कहा कि इससे उन्हें मक्का बेचने तथा खाद पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को समस्या का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में आए अन्य किसानों की भी समस्याएं डीएम ने सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने क...