Firozabad News: डीएम-एसएसपी ने राम बारात मार्ग का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद, अक्टूबर 6 -- Firozabad News: डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने सोमवार शाम को राम बरात मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रसूलपुर से सदर बाजार, गंज मोहल्ला होते हुए रामलीला मैदान तक का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने सड़क पर अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सड़कों पर गड्ढा को दुरुस्त करने, बिजली के ढीले तारों को ठीक करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसएसपी ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय के अलावा नगर निगम, विद्युत विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.