Firozabad News: डिवाइडर से टकरा स्कूटी सवार युवक की मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा जा रहा स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेजा। इलाज के दौरान स्कूटी सवार की मौत हो गई। शुक्रवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पर शैलेन्द्र कुमार पुत्र भारत सिंह निवासी चदरउआ थाना सौरिख जिला कन्नौज अपनी एक्टिवा से लखनऊ से आगरा जा रहे थे। अचानक से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर घटना से अवगत करा दिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.