Firozabad News: डाक कांवड़ियों ने कांवड़ियों को पीटा, मची अफरा-तफरी
फिरोजाबाद, अगस्त 16 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में डाक कांवड़ विवाद की वजह बन रही है। युवाओं की टोली का आमजन से तो आए दिन विवाद होता है। इस बार माधोगंज के पास साइड से निकलने को लेकर डाक कांवड़ियों का कंधे पर परंपरागत कांवड़ लाने वालों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज जारी है। श्याम सुंदर पुत्र राकेश निवासी डाहिनी, राहुल पुत्र धनश्याम के साथ सोरों से कंधे पर रखकर परंपरागत कावड़ चढ़ाने के लिए बटेश्वर धाम के लिए जा रहे थे। जब उनकी कांवड़ माधोगंज के पास पहुंची इसी दौरान पीछे से आते हुए डाक कांवड़ियों ने साइड से निकलने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परंपरागत कांवड़ लेकर जाने वालों से उनका विवाद हो गया। जब परंपरागत कांवड़ लाने वालों ने सलीके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.