Firozabad News: ट्रैक्टर की पुली में छात्र की बनियान फंसने से मौत
फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- Firozabad News: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के घुनपई में खेत पर ट्रैक्टर के पास 13 वर्षीय किशोर बैठा हुआ था। वह नमकीन खा रहा था तभी उसकी बनियान ट्रैक्टर की पुली में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव घर ले गए। मक्खनपुर के घुनपई निवासी रोहित (14) पुत्र धर्मेंद्र सिंह एक स्कूल में पढ़ता था। चाचा राजकुमार का बेटा अनीत गुरुवार को खेत में पानी लगा रहा था। रोहित भी खेत पर पहुंच गया और ट्रैक्टर के पास बैठकर नमकीन खाने लगा। ट्रैक्टर से ही पुली चलाकर पानी खेतों में लगाया जा रहा था।य़ अचानक रोहित की बनियान ट्रैक्टर की पुली में फंस गई। यह देखकर अनीत ने तत्काल ट्रैक्टर बंद किया और परिजन को जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.