फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र में आसफाबाद फाटक के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय 40 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। पुलिस ने शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: रेलवे पटरी किनारे मिला युवक का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...