Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के आरौंज गड़िया के पास रेलवे किनारे महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शुक्रवार की सुबह गड़िया गांव के लोग रेलवे लाइन के पास शौच करने के लिए गए तो महिला के शव को देखकर हैरत में पड़ गए। माना जा रहा है कि महिला की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर शिनाख्त कराने का प्रयास कराया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने कहा कि अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.