Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 23 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाई। थाना नगला खंगर के गांव वाजिदपुर निवासी 40 वर्षीय सोहनलाल पुत्र बालकराम बुधवार देर शाम कहीं जा रहे थे। उसी दौरान सिरसागंज थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाई। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.