Firozabad News: ट्रामा सेंटर में लाखों के वेंटिलेटर खराब, इलाज को तरसते मरीज
फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- Firozabad News: मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे किए जा रहे हों, लेकिन लाखों रुपये की धनराशि से खरीदे वेंटिलेटर पिछले कई महीनों से खराब पड़े हैं। ऐसी स्थिति में सड़क हादसों और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट नहीं मिलने के कारण उपचार से वंचित रह रहे हैं। गंभीर हालत होने पर उन्हें इंट्यूबेट कर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जा रहा है।जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने लगा। ट्रामा सेंटर के अलावा सौ शैय्या और 200 शैय्या अस्पताल का निर्माण कराया गया है। किड़नी रोगियों के लिए डायलेसिस की सुविधा भी उपलब्ध हैं। जब किसी मरीज के फेफड़े ठीक से काम नहीं करते हैं तो उसे इंट्यूबेट कर वेंटिलेटर पर रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.