Firozabad News: ट्रामा सेंटर में मरीज को पीटने की जांच कराने की मांग
फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में रविवार दोपहर चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों और स्टाफ ने मानसिक रूप से कमजोर मरीज के साथ जमकर मारपीट की थी। बुधवार को परिजनों ने जाटव महासभा के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। कोटला रोड गल्ला मंडी के समीप निवासी अजय की रविवार दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई थी। पुलिस और परिजन उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे थे। जहां विवाद होने पर चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों और स्टाफ ने मरीज को कमरे में बंदकर पीटा था। इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने जांच कराने की जहमत नहीं उठाई। बुधवार को परिजन जाटव महासभा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.