फिरोजाबाद, नवम्बर 28 -- Firozabad News: प्राइवेट ट्रामा सेंटर में शनिवार दोपहर दवा खिड़की के सामने लाइन में लगे तीमारदारों ने चोर समझकर एक युवक को पकड़ लिया। जेब से रुपये पार करने के संदेह में उसकी पिटाई कर दी। घसीटते हुए सरकारी ट्रामा सेंटर स्थित पुलिस चौकी ले गए। पुलिस ने जांच की तो युवक शराब पिए हुए था। शनिवार को एक तीमारदार प्राइवेट ट्रामा सेंटर की दवा खिड़की पर दवा लेने के लिए खड़ा था। उसके पीछे से युवक खड़ा था। कुछ देर बाद तीमारदार को जेब से रुपये गायब होने की आशंका हुई तो उसने शक होने पर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मामला सामने आने पर तीमारदार और वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। तीमारदार युवक को जमीन पर घसीटते हुए सरकारी ट्रामा सेंटर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंच गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।...