Firozabad News: ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान किशोरी की मौत, हंगामा
फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराई किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कृष्णा नगर ककरऊ कोठी निवासी 14 वर्षीय साक्षी चौहान पुत्री प्रताप चौहान की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पास के निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए, जहां सुधार नहीं होने पर ट्रामा सेंटर लेकर आए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ ने किशोरी को भर्ती करते हुए उपचार शुरू कर दिया। दो घंटे तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.