Firozabad News: ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान अधेड़ की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- Firozabad News: बुधवार को ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जसराना थाना क्षेत्र के गांव दिनौली गोरवा निवासी योगेश पुत्र फौरन सिंह सांस की बीमारी से पीड़ित थे। बुधवार सुबह उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजनों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाते हुए इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज ने परिजनों से मामले के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jhansi News: पैदल जा रहे अधेड़ को कार ने रौंदा, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.