Firozabad News: ट्रांसफार्मर के लिए बिजलीघर का घेराव, नारेबाजी
फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- Firozabad News: वार्ड संख्या 63 बिलालनगर में पिछले चार दिनों से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से क्षेत्रीय निवासियों में आक्रोश भड़क गया। सुबह होते ही दर्जनों लोगों ने विद्युत उपकेंद्र आसफाबाद पहुंचकर जमकर नारेबाजी की तथा कार्यालय को घेर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। आश्वासन के बाद सभी लोग घर लौट गए। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मोहल्ला बिलालनगर पिछले चार दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है जिसका मुख्य कारण ट्रांसफार्मर का फुंकना है। काफी देर तक अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान देने पर लोगों ने इसके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दो सप्ताह से खराब है ट्रांसफॉर्मर, लोगों का हंगामा काफी देर तक नारेबाजी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.