Firozabad News: ट्रक चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- Firozabad News: अरांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात ट्रक चालक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे का गेट तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। नगला लेखराज निवासी 28 वर्षीय रजनेश पुत्र जयवीर सिंह ट्रक चालक था। वह शनिवार को ट्रक में सामान लेकर शिकोहाबाद पहुंचा। इसके बाद देर शाम घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। रजनेश कमरे में सोने चला गया, जबकि पत्नी सुमन दो बच्चों को लेकर बाहर सो गई। रविवार सुबह छह बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज न आने पर उसने खिड़की से झांका तो पति का शव पंखे के कुंदे से लटका देखकर उसकी चीख निकल गई।थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.