Firozabad News: टेसू विसर्जन को जाते ग्रामीणों को बेकाबू कार ने रौंदा, तीन बहनों समेत पांच की मौत
फिरोजाबाद, अक्टूबर 26 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव छटनपुर में टेसू-झांझी की शादी के बाद विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों पर रविवार की रात बेकाबू कार कहर बनकर टूटी। कार ने सड़क किनारे नाचते-गाते एक दर्जन ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन बहनों, एक युवती और एक युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में आठ ग्रामीण गंभीर घायल हो गए। कार में सवार चालक और तीन अन्य लोगों को पकड़कर बेरहमी से पीटा और मरणासन्न कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से कार सवारों को बचाकर अस्पताल भिजवाया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिए और हंगामा कर दिया। कई थानों का फोर्स, उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात समझाने पर ग्रामीण माने।
हादसे का घटनाक्रम रविवार की रात छटनपुर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.