फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, मटसेना थाना क्षेत्र के एक युवक को साइबर ठगों ने शिकार बना लिया। टेलीग्राम पर एप के माध्यम तीन हजार रुपये के बदले 18 हजार रुपये पाने के लालच में 5.96 लाख रुपये की नकदी गंवा बैठा। यह धनराशि राजस्थान के खातों में ट्रांसफर हुई है। पीड़ित युवक ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गांव बजीरपुर जेहलपुर निवासी संदीप कुमार ने दो जून को टेलीग्राम पर फॉरेस्ट ट्रेडिंग का लुभावना विज्ञापन देखा था। साइबर ठगों ने तीन हजार के 18 हजार रुपये वापस करने का लालच दिया। शुरूआत में तो रुपये वापस किए गए लेकिन इसके बाद अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा कराने शुरू कर दिए। पीड़ित ने अपने यूनियन बैंक और एसबीआई खातों से पैसे यूपीआई, नेट बैंकिंग के माध्यम से साइबर ठगों द्वारा दिए गए खातों (मीना, मिथलाल और भैरू सिंह के राज...