Firozabad News: टूंडला में भ्रूण मिलने से सनसनी फैली
फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- Firozabad News: टूंडला थाना पचोखरा क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर गांव में शुक्रवार को एक दो माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण नाली में पड़ा हुआ था। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। पचोखरा पुलिस ने बताया कि ग्रामवासियों ने सूचना दी कि श्रीनगर स्थित एक नाली में लगभग दो महीने का भ्रूण पडा हुआ है। पुलिस ने लोगों की सहायता से नाली से भ्रूण को निकलवाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया जिसे बाद में जिला अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.