Firozabad News: टूंडला में ई रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना
फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- Firozabad News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में बार एसोसिएशन टूंडला के अधिवक्तागण, बैनामा लेखक संघ, स्टाम्प वेंडर्स ने गुरूवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन टूंडला निवर्तमान अध्यक्ष रुमाल सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि निबंधन विभाग में किए जा रहे निजीकरण के विरूद्ध तथा सरकार की दमनकारी नीति के विरूद्ध सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को समस्त अधिवक्तागण, बैनामा लेखक, स्टाम्प वेन्डर संबंधित कार्य नहीं करेंगे। न्यायालयों का बहिष्कार हर गुरुवार को किया जाएगा। जब तक सरकार काले कानून को वापिस नहीं लेती तब तक क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.