Firozabad News: टूंडला क्षेत्र के दो गांवों में पांच दिन से अंधेरा
फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र के गांव नगला कदम, घुरकुआ में पिछले 5 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है, लेकिन उसे बदलने की कोई सुध नहीं ली जा रही। बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों को दूर से पीने का पानी लेकर आना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब इसकी शिकायत विद्युत फीडर पर मौजूद जेई से की गई तो उन्होंने साफ कह दिया कि वह शिकायत दर्ज नहीं करेंगे। ग्रामीण परेशान हैं कि शिकायत कहां और कैसे करें। स्थानीय लोगों ने बताया कि घुरकुआ फीडर परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। साफ-सफाई के अभाव में कर्मचारियों का बैठना मुश्किल है। पांच दिन से अंधेरा और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर को तत्काल बदलकर आपूर्ति बहाल की जाए और फीडर की सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.