Firozabad News: टिनशैड पर गिरा तार, करंट दौड़ते ही निकलीं चिंगारी
फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- Firozabad News: कस्बा खैरगढ़ स्थित बाईपास मार्ग पर एसबीआई बैंक के सामने तिवारी मैरिज होम के समीप हाई वोल्टेज लाइन का तार टूट कर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। पेड़ और टिनशैड पर तार गिरने से चिंगारी निकलने लगीं और करंट दौड़ गया। व्यापारियों में जर्जर तारों को लेकर आक्रोश है। इनको बदलवाने की मांग की है। कस्बा के बाईपास मार्ग पर एसबीआई बैंक के सामने तिवारी मैरिज होम के समीप हाई वोल्टेज का तार टूट कर गिरने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रातः काल का समय होने के कारण भीड़-भाड़ नहीं थी। तार टूट कर गिरते ही चिंगारियां निकलने लगीं जिससे दुकान के सामने लगे बोर्ड एवं शोपीस के रूप में रखे कपड़ों में आग लग गई। राष्ट्रदीप चौहान, अंकित जैन, मनोज लवानियां, नरेंद्र बघेल, विकास चौहान, अशोक गुप्ता, नेमीचंद कुशवाहा आदि ने जर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.