Firozabad News: टिनशेड लगाते समय पाइप टूटने से दो श्रमिक घायल
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: बुधवार को थाना दक्षिण के देव आइस फैक्ट्री में टिनशेड लगाते समय काम कर रहे श्रमिक पर लोहे का पाइप अचानक टूट गया। वह नीचे खड़े साथी के ऊपर गिरा। हादसे में दोनों श्रमिक घायल हो गए। जैन नगर निवासी स्वराज शर्मा और मुकेश बुधवार को देव आइस फैक्ट्री में टिनशेड लगाने का काम कर रहे थे। टिनशेड के ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे, जबकि तीसरा श्रमिक प्रमोद नीचे खड़े थे।स्वराज पर लोहे का पाइप टूटते ही स्वराज सीमेंट की चादर समेत नीचे खड़े प्रमोद के ऊपर जा गिरा। उपचार के लिए सुहाग नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्वराज के पैर की हड्डी टूटी और प्रमोद के कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ है। फैक्ट्री मालिक पांच हजार रुपये देकर इलाज करने की बजाय गायब हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.