Firozabad News: टहलने गई युवती की ट्रेन से कटकर मौत, भाइयों की कलाई रह गई सूनी
फिरोजाबाद, अगस्त 28 -- Firozabad News: मटसेना थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। गांव दबरई निवासी 22 वर्षीय ज्योति पुत्री मनीराम शुक्रवार सुबह छह बजे गांव के निकट टहलने गई थी। पटरी पार करते समय अचानक पैर फिसलने से वह गिर पड़ी। तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पटरी किनारे उसका शव पड़ा देखा तो परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए। देखते ही देखते महिलाओं, पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाई। मृतका दो बहन और दो भाइयों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.