Firozabad News: झोलाछाप की लापरवाही से किशोरी की गई जान
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के मोहल्ला बोझिया में एक झोलाछाप की लापरवाही के चलते किशोरी की हालत बिगड़ गई। किशोरी की बहन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को ले गए। काजल 15 पुत्री राजेश निवासी बोझिया को दो दिन से बुखार आ रहा था। किशोरी की बहन ने उसे मोहल्ले में स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां दिखाया। जहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को अचानक से किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। किशोरी की बहन का आरोप है कि झोलाछाप की लापरवाही के कारण उसकी जान गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.