फिरोजाबाद, सितम्बर 17 -- Firozabad News: अरांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात झोपाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाते ही बुखार से पीड़ित मजदूर का शरीर नीला पड़ गया। परिजन उसे घिरोर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर झोलाछाप की दुकान पर पहुंचे लेकिन तब तक वह शटर डाल भाग गया।। गांव भोगापुर निवासी 50 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र तेजपाल गैस चूल्हा आदि की मरम्मत करता था। बुधवार शाम वह फेरी लगाने के बाद घर पहुंचा तो उसे बुखार आ गया। वह मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव ककरेश स्थित झोलाछाप सूर्य प्रकाश के यहां दवा लेने पहुंच गया। झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगाया। उसके बाद ही उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया। यह देखकर झोलाछाप ने वाहन से उसे घिरोर भिजवा दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...