Firozabad News: झोपड़ी के बाहर नग्न मिली गर्भवती, दुष्कर्म की आशंका
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टापाखुर्द चौराहा के निकट झोपड़ी के बाहर नग्न अवस्था में एक गर्भवती महिला पड़ी मिली। उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। जानकारी होने पर पति और रिश्तेदार भी पहुंच गए। पति ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला इटावा के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पिछले तीन माह से अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ टापाखुर्द चौराहा के निकट झोपड़ी में रहता है। उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। युवक पत्थर की सिल-बट्टा बेचने का काम करता है। गुरुवार सुबह युवक सिल-बट्टा बेचने के लिए सिरसागंज गया था। रात होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.