फिरोजाबाद, अगस्त 16 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र में गांव मौढ़ा कनैटा निवासी 70 वर्षीय कमला देवी अपने घर में परचून की दुकान करती थी। आरोप है कि छह अगस्त की देर शाम काली चरन दुकान पर आकर उधार सामान मांगने लगा था। उन्होंने सामान देने से इनकार किया तो कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कालीचरन पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। इसमें चार लोग घायल हो गए थे। कमला देवी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर किया गया था। जहां शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे तीन बेटा और एक बेटी को रोता- बिलखता छोड़ गई है। आगरा में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शनिवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एक...